45वीं स्थापना दिवस समारोह-सीमा सुरक्षा बल
युदस न.दि: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों को भारत-बांग्लादेश सीमा से पशुओं, विशेषकर गायों की होने वाली तस्करी पर निगरानी रखनी चाहिए और इसे किसी भी मूल्य पर कठोरता से रोका जाना चाहिए। गृह मंत्री ने सी.सु.ब. के 45वीं स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर. यहां अपने सम्बोधन में कहा, ‘‘आपको (सी.सु.ब को) कई मोर्चों पर काम करना होगा। आपको बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को रोकने के प्रयास के साथ मादक पदार्थ तस्करों से निपटने और 4,096 किलोमीटर की सीमा से होने वाली जाली मुद्राओं की तस्करी से भी निपटना होगा।’’ राजनाथ सिंह ने कहा,‘‘मैं सी.सु.ब के कर्मियों और अधिकारियों से यह कहना चाहता हूं कि यदि आप ऐसा पहले से ही कर रहे हैं, तो मैं आपको धन्यवाद देना चाहूंगा।’’ see vedio link
https://www.youtube.com/watch?v=uYoWJCKi5Qs&index=77&list=PL17D218DE462E6B7A
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण, योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण, योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें