मोदी ने ओबामा-ट्रंप को पछाड़ा, बने ''वर्ष के सर्वाधिक लोकप्रिय'': टाइम
टाइम के अनुसार मोदी इस वर्ष के प्रख्यातजनों जैसे फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (दो %) और अमेरिकी राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन (चार %) से कहीं आगे रहे। वर्ष के प्रभावशाली के नाम पर अंतिम निर्णय टाइम के संपादक इस सप्ताह के अंत तक लेंगे जबकि सर्वे के परिणाम यह बताते हैं कि विश्व इन व्यक्तियों को किस प्रकार देखता है। ऑनलाइन सर्वे के अनुसार मोदी वर्ष 2016 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में उभर कर आए हैं। टाइम ने कहा कि पाठक सर्वे एक महत्वपूर्ण झरोखा है जो बताता है कि वर्ष 2016 में छाए रहने वाले व्यक्ति उनके अनुसार कौन हैं। मोदी ने यह सर्वे दूसरी बार जीता है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में उन्हें पचास लाख मतों में से 16 % से अधिक मत प्राप्त हुए थे।
लगातार चौथे वर्ष वह ‘पर्सन ऑफ दी ईयर’ की दौड़ में शामिल हुए हैं। यह सम्मान हर वर्ष उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने ‘‘अच्छी या बुरे कारण से वर्ष भर हमारे विश्व को प्रभावित किया और समाचारों में छाया रहा।’’ गत वर्ष यह सम्मान जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल को मिला था। टाइम ने सेप्टेंबर प्यू पोल के सन्दर्भ से कहा कि इन महीनों में मोदी को पसंद करने वाले भारतीयों की उच्च दर देखने को मिली है।
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक
http://vishvadarpan.blogspot.in/2016/12/blog-post.html