Pages

रविवार, 15 फ़रवरी 2015

भाजपा का छठी बार पणजी विधानसभा सीट पर अधिकार

भाजपा का छठी बार पणजी विधानसभा सीट पर अधिकार
सत्तारुढ़ भाजपा ने आज छठी बार पणजी विधानसभा सीट पर विजय अर्जित कर ली। इस सीट पर 1994 से रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का अधिकार था। भाजपा के प्रत्याशी सिद्धार्थ कुनकोलिंकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र फर्तादो को 5,368 मतों के अंतर से हराया।
कुनकोलिंकर को 9,989 और फर्तादो को 4,621 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी समीर केलकर को 624 और संदीप वैगंकर को 140 मत मिले। कुनकोलिंकर ने परिणाम की घोषणा के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे जनादेश मिला है। अब मेरा दायित्व है कि मैं लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करूं। यह एक बडा दायित्व है किन्तु मुझे विश्वास है कि मैं लोगों के विश्वास को गलत नहीं होने दूंगा।’’ उन्होंने कहा, ''मैं लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा।’’
इस सीट के लिए उपचुनाव 13 फरवरी को हुए थे। इस मध्य 71% लोगों ने मतदान किया था। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने केंद्र में रक्षा मंत्री की दायित्व निभाने के लिए नवंबर 2014 में त्यागपत्र दे दिया था जिसके बाद से यह सीट रिक्त थी।
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण, 
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे ! धन्यवाद -तिलक संपादक