Pages

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014

हरियाणा में प्रथम भाजपा व पंजाबी मुख्यमंत्री

मनोहर लाल खट्टर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के व पंजाबी बिरादरी से राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री होंगे। 

खट्टर से जुड़ी 8 विशेष बातें:

1. पहली बार विधायक बने मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 
2. साठ वर्षीय खट्टर 35 वर्ष से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के कार्यकर्ता हैं। वे 1977 में 24 वर्ष की आयु में संघ से जुड़े तथा गत 20 वर्ष से वे भाजपा में सक्रिय रहे। 



3. मनोहर लाल खट्टर मूल रूप से पंजाबी हैं, राज्य में इस बिरादरी के प्रथम मुख्यमंत्री बने है। 
4. खट्टर के पिता 1947 में भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान से आकर रोहतक ज़िले के निदाना गांव में बसे थे, जहां पर खट्टर का जन्म 1954 में हुआ। बाद में उनका परिवार बनियानी गांव में खेती करने लगा और बहीं बस गया। 
5. मनोहर लाल खट्टर दसवीं पास करने के बाद, दिल्ली में सदर बाज़ार में दुकानदारी करने लगे। साथ ही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से सनातक किया। 
6. उन्होंने संघ में काम करने को मुख्य रखते हुए विवाह नहीं किया। प्रचारक के रूप में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया है। दोनों एक कमरा भी साझा करते थे। उस समय बनी परस्पर सूझबूझ और निकटता के चलते खट्टर ने चुनाव लड़ा। 
7. रोहतक की जगह करनाल से चुनाव लड़ाने पर विरोध भी हुआ पर, अंत में खट्टर सरलता से जीत गए। करनाल से चुनाव में 63,773 मतों से ऐतिहासिक विजय पाई। 
8. मनोहर लाल खट्टर को प्रशासन का अनुभव नहीं है, किन्तु संघ में काम करना खट्टर की शक्ति है।
यह राष्ट्र जो कभी विश्वगुरु था, आज भी इसमें वह गुण,
योग्यता व क्षमता विद्यमान है | आओ मिलकर इसे बनायें; - तिलक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे ! धन्यवाद -तिलक संपादक